{"_id":"611fe9678ebc3e79c30a2376","slug":"sisters-will-be-able-to-travel-for-free-in-roadways-buses-from-today-rewari-news-rtk621491666","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनें रोडवेज की बसों में आज से कर सकेंगी निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनें रोडवेज की बसों में आज से कर सकेंगी निशुल्क यात्रा
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए परिवहन विभाग की कार्यशाला में दुरुस्त की गई बस।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं व उनके साथ यात्रा करने वाले 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। निशुल्क यात्रा की सुविधा 21 अगस्त शनिवार को दिन में 12 बजे से लेकर 22 अगस्त रविवार को रात्रि 12 बजे तक दी जाएगी।
रोडवेज महाप्रबंधक रेवाड़ी अशोक कौशिक ने बताया कि रक्षाबंधन पर सभी रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड परिसरों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। वहीं विभिन्न मार्गों पर निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, ताकि महिला यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कोरोना वैक्सीनेशन होगा अनिवार्य
रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए कोविड-19 से संबंधित सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बस में सफर करने वालों को फेस मास्क पहने के साथ-साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ लेने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अनिवार्य है। रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए जाती हैं, इसलिए बसों में काफी भीड़ रहती है। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को सफर करने में परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
इन रूटों पर चलाई जाएंगी विशेष बसें
रेवाड़ी रोडवेज द्वारा रक्षाबंधन के मद्देनजर विभिन्न रूटों पर लगभग 158 बसों का संचालन किया जाएगा। जिला रेवाड़ी से नारनौल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम-दिल्ली, झज्जर, कोसली, पटौदी मार्ग पर अधिक भीड़ रहती है जिस कारण इन मार्गों पर विशेषतौर पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े।