{"_id":"5818e24e4f1c1bab314368ae","slug":"sister-brother-bhiyadooj-tilak-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने भाई के माथे पर लगाया प्यार का तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने भाई के माथे पर लगाया प्यार का तिलक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैयादूज के पावन पर्व के साथ मंगलवार को दीपोत्सव के पंच पर्व का समापन हो गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 से 12.30 कि बीच भाई के माथे पर प्यार का तिलक लगाकर भाई के सुखी जीवन व दीर्घ आयु की मन्नत मांगी, तो भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए बहनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
भैयादूज पर शहरभर के मंदिरों में बहन-भाइयों की भीड़ रही। बहनों ने भगवान गणेश वंदना व भगवान विष्णु के पूजा-अर्चना की तथा भाई की लंबी आयु की मन्नत मांगी। विशेष रूप से घंटेश्वर मंदिर, सोलाराही स्थित भूतेश्वर मंदिर, बाराहजारी स्थित दुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर, शक्तिनगर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई।
भाई को कराया भोजन
भैयादूज पर्व पर बहन द्वारा स्वयं भोजन बनाकर भाई को खिलाने की परंपरा है। मंगलवार को कई भाई बहनों के घर बहन के हाथ का बना स्वादिष्ट भोजन खाने तथा बहन को आशीर्वाद देने पहुंचे। घर में छोटी बहनों ने भी अपने नन्हें हाथों से भाई को खाना बनाकर खिलाया। वहीं छोटे भाइयों ने बहन को उपहार में रंग-बिरंगे गिफ्ट दिए।