फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sir... 99.73 percent of the enumeration forms have been distributed in the district, and 32.23 percent have been digitized.

Rewari News: एसआईआर...जिले में 99.73 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, 32.23 प्रतिशत गणना प्रपत्र हुए डिजिटलाइज्ड

Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sir... 99.73 percent of the enumeration forms have been distributed in the district, and 32.23 percent have been digitized.
रेवाड़ी। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में 28 जून तक 99.73 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 32.23 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड हुए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में 7 लाख 39 हजार 338 निर्वाचक है जिसमें 792 बीएलओ हैं। बीएलए 1 में 18 बूथ लेवल एजेंट और बीएलए 2 में 785 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। गहन पुनरीक्षण कार्य में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट प्रतिदिन 50 फॉर्म तक एकत्रित कर व प्रारंभिक प्रकाशन से पहले बीएलओ को सौंप सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सभी योग्य पात्र निर्वाचक, जिनके गणना फॉर्म 14 जुलाई तक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी को प्राप्त हो जाएंगे, उन्हें मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन में शामिल किया जाएगा। जो निर्वाचक 14 जुलाई तक अपने गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाते हैं, वे दावे और आपत्तियों की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त के दौरान निर्धारित घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीएलओ के पास नए निर्वाचक के रूप में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए खाली फॉर्म 6 और खाली घोषणा पत्र भी उपलब्ध होगा।इस विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कोई भी योग्य, पात्र नागरिक छूट न जाए तथा कोई भी अयोग्य/अपात्र व्यक्ति निर्वाचक नामावली में शामिल न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed