फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Siha Vidyalaya best in Chief Minister School Beautification Competition

Rewari News: मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण स्पर्धा में सीहा विद्यालय सर्वश्रेष्ठ

Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siha Vidyalaya best in Chief Minister School Beautification Competition
फोटो : 18राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दृश्य सीहा। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा को खंड खोल में सर्वश्रेष्ठ रहने पर विजेता घोषित किया गया है।
इस प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी खोल संतोष तंवर, खंड संसाधन समन्वयक राकेश वत्स, प्राचार्य ओपी यादव, प्राचार्य सतीश कुमार, मौलिक मुख्याध्यापिका सुमन देवी व सुनील कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। खंड खोल की शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न विभागीय मापदंडों के अनुसार सीहा स्कूल को विजेता घोषित किया गया है। अब यह विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खंड खोल का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


विद्यालय के स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि विज्ञान संकाय में जिला टॉपर देने वाले सीहा स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी, युवा संसद, कानूनी साक्षरता, कला उत्सव, सांस्कृतिक उत्सव आदि प्रतियोगिताओं में जिला और राज्य स्तर पर विजेता रह चुका है। विद्यालय की प्रभावी सदन प्रक्रिया, दैनिक प्रेरक प्रार्थना सभा, साप्ताहिक रोचक बाल सभा, मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम, हरे-भरे लॉन, विशाल सभागार, स्मार्ट क्लास रूम्स, जीवंत पुस्तकालय, लंबा-चौड़ा खेल परिसर , वर्किंग मोड की प्रयोगशालाएं, वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मीकल्चर, खेल नर्सरी,वॉल मैगजीन, प्रिंसिपल ऑफ द डे, एक फोन रोज तथा एक पेन रोज नामक नवाचारी प्रकल्पों के माध्यम से गुणात्मक सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने प्रयास जारी : सत्यवीर
विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने विद्यालय के गुणात्मक सुधार व मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रकल्प में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत सीहा, युवा चेतना संगठन सीहा, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों, स्टॉफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों का आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद के अलावा विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता तथा पर्यावरणीय प्रकल्पों के उच्च मानकों की प्राप्ति की प्रतिबद्धता तथा निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने की प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed