फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shyam Chugh elected vice President of Rewari Municipal Council

हरियाणा : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत समर्थित श्माम चुघ बने रेवाड़ी नगर परिषद के उपप्रधान

Sun, 14 Mar 2021 02:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
Shyam Chugh elected vice President of Rewari Municipal Council
- फोटो : फाइल फोटो।

करीब एक माह की खींचतान के बाद रविवार को रेवाड़ी नगर परिषद को उपप्रधान मिल गया। गुप्त मतदान में कुल 32 सदस्यों में से 18 वोट लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत समर्थक वार्ड नंबर 10 के निर्दलीय पार्षद श्याम चुघ उप प्रधान का चुनाव जीत गए ,हालांकि श्याम का नाम पहले से ही तय माना जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में जिस तरह से निर्दलीय वार्ड नंबर पांच के पार्षद लोकेश यादव ने नामांकन दाखिल किया और 14 वोट हासिल किए इससे एक बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा में ही अंदर खाते राव विरोधी खेमा सक्रिय था और काफी हद तक वह अपनी रणनीति में सफल भी नजर आया। क्योंकि लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में सुबह 11:00 बजे चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज मंत्री राव इंद्रजीत, बीजेपी प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी की मौजूदगी में 26 पार्षद बैठक में पहुंचे थे। लेकिन महज 26 में से 18 वोट मिलना भीतरघात बताने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन

 
जीत के लिए जरूरी थे 17 पार्षद
27 दिसंबर 2019 को रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के बाद 30 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में चेयरमैन पद जहां भाजपा के खाते में गया था। वहीं 31 पार्षदों में से भाजपा महज सात ही जीत सकी थी लेकिन केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के चलते 31 में से अधिकतर पार्षद केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत को समर्थन के देने के लिए उनके जन्मदिन पर पहुंच गए थे। ऐसे में उस समय लग रहा था कि जिस उम्मीदवार का नाम राव रखेंगे उस पर सहमति बन जाएगी। 15 फरवरी को चुनाव होना था लेकिन ठीक एक दिन पहले 14 फरवरी को भाजपा के अंदर एक धड़े ने करीब 14 पार्षदों को अपने पाले में कर लिया। 
विज्ञापन


इसके चलते 15 को होने वाला चुनाव रद्द करना पड़ा, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने फरीदाबाद से सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को रेवाड़ी चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। लेकिन जिस तरह से राव विरोधी खेमा सक्रिय था उसे स्पष्ट था कि भीतरघात हो सकता है और चुनाव के परिणाम बदल सकते हैं। इसके चलते ही शनिवार को सभी पार्षदों को बीजेपी ने एकत्रित करना शुरू कर दिया था और बिलासपुर स्थित पार्क इन होटल में करीब  26 पार्षद पहुंचे थे। लेकिन यहां पर जिस तरह से क्रॉस वोटिंग हुई है, उससे यह तो साफ हो गया कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed