फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shrishyam Baba seated on the chariot toured the city

Rewari News: रथ पर विराजे श्रीश्याम बाबा ने की शहर का भ्रमण

Fri, 23 Aug 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shrishyam Baba seated on the chariot toured the city
फोटो: 15रेवाड़ी। भव्य तरीके से सजाया गया रथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-1 स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सोलहाराही परिसर में श्रीश्याम दिवाना मंडल ट्रस्ट की ओर से 5 दिवसीय श्रीश्याम संकीर्तन मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन भव्य निशान यात्रा निकाली गई। रथ को भव्य तरीके से सजाया गया था। सुसज्जित रथ पर सवार होकर श्रीश्याम बाबा ने शहर का भ्रमण किया।
मंदिर प्रधान मनोज यादव व कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा खाटू श्याम मंदिर सोलहराही धाम से शुरू होकर अग्रसेन चौक, नाईवाली चौक से आर्य समाज मंदिर रोड, कटला बाजार से मुख्य बाजार मोती चौक से गोकलगेट, काठ मंडी व अन्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। इस यात्रा में मनमोहक झांकियां भी शामिल रहीं। रथ यात्रा का बाजार के व्यापारियों की ओर से जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस मेले के दौरान मंदिर परिसर में हर दिन शाम के समय संकीर्तन महोत्सव भी होगा। इसमें हर दिन अलग-अलग गायक कलाकारों की ओर से श्रीश्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन



26 अगस्त तक होंगे ये कार्यक्रम

23 अगस्त की शाम 6 बजे से राजस्थान के खाटू धाम के महाराज रविंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इसमें कोलकाता के गायक सौरभ शर्मा, रेवाड़ी के उमेश राज, तिजारा क गौरव दत्त व बठिंडा से लोकेश शर्मा उर्फ लड्डू बाबा की महिमा का गुणगान करेेंगे। 24 अगस्त को भजन संध्या में कोलकाता के नितेश शर्मा उर्फ गोलू, दिल्ली से साक्षी चोपड़ा, रेवाड़ी से राहुल राणा, नंदनी शर्मा की ओर से श्रीश्याम बाबा का गुणगान किया जाएगा। 25 अगस्त को शाम 6 बजे होने वाली भजन संध्या में जयपुर से उमा लहरी, फरीदाबाद से अंकित शर्मा, रेवाड़ी से शिवम अग्रवाल व गोपीचंद सोनी द्वारा बाबा की महिमा का बखान किया जाएगा। 26 अगस्त को भजन संध्या में कोलकाता से रवि बेरिवाल, रेवाड़ी से जितेंद्र शर्मा, मनीषा शर्मा, मोहन आहुजा, ओपी शर्मा व हिमांशु खेड़ा सहित अन्य गायक कलाकार बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed