{"_id":"68bc7bf4685557212708f41c","slug":"shrimad-bhagwat-katha-from-today-in-kali-mata-temple-located-in-sarai-balbhadra-rewari-news-c-198-1-rew1001-225310-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सराय बलभद्र स्थित काली माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सराय बलभद्र स्थित काली माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा आज से
विज्ञापन
सराय बलभद्र स्थित काली माता मंदिर में तैयारी करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
रेवाड़ी। सराय बलभद्र स्थित काली माता मंदिर संत धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 सितंबर से शुरू होगा। श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष में ऐतिहासिक काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।
इस धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष वंदना पोपली बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस संबंध में कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर समिति की ओर से बाबा अभय सिंह महाराज, पंडित मुकेश शर्मा तथा कथावाचक पुरूषोतम शर्मा आदि ने बताया कि रविवार सात सितंबर से 14 सितंबर तक दूसरी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
सुबह नौ बजे कलश यात्रा शुरू होगी जो शहर के मुख्य बाजार से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि प्रात 11 बजे दड़ौली आश्रम के महंत दीप प्रज्वलित कर भागवत कथा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 तक रहेगा। प्रतिदिन 7 दिन कथा चलेगी 14 सितंबर रविवार को सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा 11 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।