फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Showroom second accused arrest

शोरूम संचालक को धमकी देने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Showroom second accused arrest
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ब्रास मार्केट स्थित एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम संचालक को धमकी देने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सती कालोनी निवासी महेश सैनी के रूप में हुई है। आरोपी अन्य मामले में जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अनुसार शहर के सेक्टर तीन निवासी गौरव सैनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 मार्च की शाम को बड़ा तालाब निवासी दिनेश उर्फ सुंडा ने उसके शोरूम से दो टी-शर्ट और दो शर्ट निकलवाई थी। पसंद किए गए कपडे़ बैग में डाल दिए और उन कपड़ों का बिल करीब 1900 रुपये बनता था। दिनेश उर्फ सुण्डा ने बिल के पैसे देने से मना कर दिया था। आरोपी ने धमकी दी थी कि वह महेश सैनी गैंग का बदमाश है। आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

16 मार्च को आरोपियों ने शोरूम के कर्मचारी के मोबाइल पर कॉल कर शोरूम खोलने पर गोली मारने की धमकी दी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस 18 मार्च को दिनेश उर्फ सुण्डा को गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी महेश सैनी को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर वीरवार को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बोलरो बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed