फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Showed stamina in the volleyball competition dedicated to the farmers' movement

किसान आंदोलन को समर्पित वॉलीबाल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Showed stamina in the volleyball competition dedicated to the farmers' movement
गंगायचा टोल प्लाजा के पास रिबन काटकर वॉलीबार प्रतियो‌गिता शुरू करवाते किसान नेता। संवाद - फोटो : Rewari
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन किसान अनिरुद्ध यादव व किसान नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने किया। उन्होंने किसान शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 11000 एवं 7100 रुपये प्रोत्साहन राशि इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बैठक कर सभी शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौनधारण किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में टोल प्लाजा के प्रधान टाइगर जोगिंदर सिंह, भाकियू चढूनी के सदस्य समय सिंह, कुलदीप सिंह भूपेंद्र राठी, विजय सिंह, रामकुमार, बलराम यादव, पृथ्वी सिंह, सतपाल, अभय सिंह, अशोक ने मुख्य रूप से बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया कि 21 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक दोपहर 12 बजे टोल प्लाजा पर आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed