{"_id":"668c3593e40b7bbaf2013104","slug":"shops-collapsed-due-to-failure-of-officials-rewari-news-c-198-1-rew1001-206544-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिकारियों की नाकामी से धंसी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिकारियों की नाकामी से धंसी दुकानें
Tue, 09 Jul 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की पंजाबी मार्केट में दो दुकाने धंसने के बाद सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कापड़ीवास ने पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की नाकामी से दुकानें धंसीं। जब व्यापारियों की ओर से सीवर समस्या की शिकायत विभाग को दी गई थी तो समाधान क्यों नहीं हुआ। यदि सीवर समस्या का समाधान कर दिया होता तो लाखों रुपये का नुकसान नहीं होता। जन स्वास्थ्य विभाग की गलती से व्यापारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर पीड़ित दुकानदार अमित तनेजा व भारत रुपेला को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मौके पर ईओ से बात की गई है, जल्द ही बंद दुकानों को खुलवाया जाएगा। वहीं, सीवर समस्या का स्थाई समाधान भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सीएम से कराई जाएगी, इसके लिए व्यापारियों से कहा गया। जब भी वह चाहेंगे उनकी मुलाकात कराई जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार लोगों के बीच रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। पंजाबी मार्किट हरियाणा की सबसे पुरानी मार्किट में से एक है, ऐसे में व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ अनेक व्यापारी मौजूद रहे।े