फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shooting: Priyanshu and Devshi Yadav top in U-19

निशानेबाजी : अंडर-19 में प्रियांशु और देवशी यादव अव्वल

Sat, 03 Sep 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Shooting: Priyanshu and Devshi Yadav top in U-19
प्रतियोगिता के दौरान लक्ष्य पर निशाना साधते युवा निशानेबाज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से राव शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार को खंड स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में बालक और बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 एयर पिस्टल बालकों के वर्ग में प्रियांशु यादव ने 200 में से 192 अंक और देवशी यादव ने 182 अंक अर्जित करके प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंकज 191 अंकों के साथ द्वितीय और 188 अंकों के साथ पारस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 एयर पिस्टल लड़कों के वर्ग में राहुल ने 200 में से 188 अंक लेकर प्रथम, जबकि इसी वर्ग में पुनीत ने 187 अंकों के साथ दूसरा स्थान जबकि जतिन ने 186 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 एयर पिस्टल लड़कियों की प्रतियोगिता में पलक यादव ने 183 अंक अर्जित कर पहला, जबकि मन्नत ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 एयर पिस्टल लड़कों की प्रतियोगिता में आरव यादव 183 अंकों के साथ प्रथम, जबकि रोमित राज ने 181 अंकों के साथ द्वितीय रहा, 172 अंकों के साथ तेजल तृतीय रहा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में राघव, अमृत, चहल, सहगल, मयंक, नितिन, शिविश, प्रिंस, दक्ष, टिंकू, तनिष्क, कार्तिक, रूपेश व अन्य खिलाड़ी भी शामिल हुए, जो इस अकादमी के प्रशिक्षु हैं। राव अकादमी के 11 निशानेबाजों ने पदक प्राप्त किए। इस मौके पर खेल विभाग से डीपी सुनील कुमार और संजय मौजूद रहे। इन विजेताओं को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 38 शूटरों ने भाग लिया, जिनमें से सभी श्रेणियों में टॉप तीन खिलाड़ी ही जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। इस आयोजन में विजेताओं को बधाई देते हुए राव शूटिंग एकेडमी के संचालक रमन राव ने अपने प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए इनसे अन्य युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed