फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shining Star team wins friendly cricket match held on Holi

Rewari News: होली पर हुए मैत्री क्रिकेट मैच में शाइनिंग स्टार की टीम विजेता

Fri, 06 Mar 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shining Star team wins friendly cricket match held on Holi
रेवाड़ी। भिवाड़ी में आयोजित ​क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत: क्लब
भिवाड़ी। होली पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान, मानव मंगल विकास समिति और यार अमूल्ले फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर 20-20 ओवर का रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में शाइनिंग स्टार क्रिकेट टीम ने भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब को 63 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइनिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन

धर्मेंद्र धर्मी ने 66 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इसके अलावा यश ठाकुर ने 24, अजय पवार ने 21 तथा केजे जांगिड़ और निशांत राणा ने 14-14 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चेतन ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि पोरस सिंह और विजय थापा को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की टीम 18 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के कप्तान दिनेश बेदी ने 11 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
लव खन्ना ने 31, चेतन ने 24, पोरस सिंह ने 20, मानव कंबोज ने 18 तथा कुलदीप सैनी ने 9 रन बनाए। धर्मेंद्र शर्मा और देव कंबोज ने 6-6 रन का योगदान दिया।
शाइनिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में कप्तान संदीप चौधरी, निशांत राणा और महेश मित्तल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार, मनीष कुमार और अजय पवार को एक-एक विकेट मिला।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं दिनेश बेदी को बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट फाइटर का पुरस्कार दिया गया। संदीप चौधरी, चेतन, निशांत राणा और महेश मित्तल को बेस्ट गेंदबाज के रूप में सम्मानित किया गया।

राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के संचालक सूरज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और त्योहारों को भी यादगार बनाते हैं। इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, यार अमूल्ले फाउंडेशन के डायरेक्टर पोरस सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मैच मैत्रीपूर्ण माहौल में खेला गया और दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed