फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shed light on the natural and health benefits of the plant

Rewari News: पौधे के प्राकृतिक व स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर डाला प्रकाश

Sat, 23 Aug 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shed light on the natural and health benefits of the plant
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी व
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से एक विद्यार्थी एक पेड़ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के प्रत्येक विद्यार्थी ने एक-एक पौधा रोपित किया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इस दौरान पौधे के प्राकृतिक व स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर प्रकाश डाला गाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार, अधिष्ठाता मानविकी संकाय एवं अध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग प्रोफेसर निखिलेश यादव व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, बिहेवियरल एंड कॉग्निटिव साइंसेज डॉ. बिजेंद्र सिंह ने भी पौधारोपण किया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रो. सुनील कुमार ने पौधे के प्राकृतिक व स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनसे जुड़ी जानकारी अर्जित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रो. निखिलेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इस अभियान को छात्रों में जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed