फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sewing machines were given to three needy women in Jangid Bhawan.

Rewari News: जांगिड़ भवन में तीन जरूरतमंद महिलाओं को दीं सिलाई मशीन

Sat, 04 Apr 2026 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sewing machines were given to three needy women in Jangid Bhawan.
सिलाई मशीन देते जांगिड़ समाज के पदाधिकारी। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शाखा सभा की तरफ से सामाजिक सरोकार के तहत जांगिड़ भवन में तीन जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं। मुख्य अतिथि जिला प्रधान कैलाश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि जांगिड़ समाज का मुख्य उद्देश्य वंचित परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

शाखा प्रधान सतपाल जांगिड़ ने कहा कि इन मशीनों की सहायता से महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनके परिवार के आर्थिक स्तर में सुधार होगा। कार्यक्रम के अंत में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के परोपकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रितु देवी, संतोष देवी, रिंकू देवी, राजेन्द्र जांगिड़, रविदत्त जांगिड़, अजय शर्मा, अश्वनी जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed