{"_id":"65bd39c9cf52651bb209ffbb","slug":"sewerage-water-will-be-solved-instructions-for-action-rewari-news-c-198-1-rew1001-200339-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीवरेज के पानी का होगा समाधान, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीवरेज के पानी का होगा समाधान, कार्रवाई के निर्देश
Sat, 03 Feb 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा से गांव खरखड़ा गांव में बहकर गड्ढे में भर रहा सीवरेज के समाधान अब समाधान होगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय से मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को शिकायत अग्रेषित की जाने के बाद अब हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रेवाड़ी क्षेत्रीय अधिकारी को समाधान के लिए पत्र भेज कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं।
धारूहेड़ा से रोजाना नाले के माध्यम से सीवरेज के पानी का बहकर गांव खरखड़ा में आकर भरने की समस्या को देखते हुए 10 दिसंबर 2023 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर बनाये गए एनएमसीजी पोर्टल पर गांव खरखड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव द्वारा शिकायत भेज समाधान की अपील की गई थी। भिवाड़ी से आकर धारूहेड़ा में भरने वाले प्रदूषित पानी की समस्या का समाधान वर्षों बीतने के बाद भी नही हो सका है। धारूहेड़ा क्षेत्र में भिवाड़ी की तरफ से आकर धारूहेड़ा क्षेत्र के खाली भूखंडों व सेक्टरों के आसपास प्रदूषित पानी के जलभराव की इस प्रमुख समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों व राजनेताओं के पास एक ही जवाब होता है कि यह दो राज्यों का मामला होने के कारण प्रदूषित पानी को धारूहेड़ा आने से रोकने में बड़ी कठिनाई बनी हुई है।
ग्रामीणों को प्रदूषण की समस्या को झेलना मजबूरी बना
गौरतलब है कि गांव खरखड़ा की आबादी के बीचों बीच बने जोहड़ की वजह से हो रहे प्रदूषण को लेकर जहां करीब 50 लाख रुपये खर्च कर गांव की आबादी से दूर पंचायत राज विभाग 4 वर्ष पूर्व एक नया जोहड़ बना कर निर्माण कार्य को पूरा कर चुका होने के बावजूद अभी तक ग्रामीणों को आबादी के पास प्रदूषित वातावरण से राहत नही मिली है। वहीं, इसी के बीच ही अक्टूबर 2023 से ही ग्रामीणों के सामने एक नई समस्या बन गई है।
विज्ञापन
इसमें गांव की आबादी के पास ही ग्राम पंचायत खरखड़ा द्वारा एक नया गड्ढा बना दिया गया है जिसकी वर्तमान में कोई जरूरत व उपयोगिता ही नही है और इस गड्ढे में धारूहेड़ा की कॉलोनियों का प्रदूषित पानी आने से ग्रामीणों को जलवायु प्रदूषण की समस्या को झेलना मजबूरी बना हुआ है।
धारूहेड़ा से गांव खरखड़ा पहुंच रहे प्रदूषित पानी को लेकर शिकायत मिलने पर सरपंच ग्राम पंचायत खरखड़ा व ग्राम सचिव को कार्यवाही के लिए आदेश जारी कर दिए गए थे। अगर अभी तक समाधान नही किया गया है तो धारूहेड़ा का पानी खरखड़ा नही आये इसके लिए पंचायत विभाग की तरफ से कार्यवाही की जाएगी।
कविता कुमारी, खण्ड एवम पंचायत विकास अधिकारी धारूहेड़ा
धारूहेड़ा से जिस नाले के माध्यम से कॉलोनियों का पानी गांव खरखड़ा पहुंच रहा है उस नाले का निर्माण नगरपालिका द्वारा किया गया था, जिसमे कॉलोनीवासियों ने अपने घरों से निकलने वाले पानी के कनेक्शन जोड़ रखे है इस समस्या का समाधान जनस्वास्थ्य विभाग की बजाय नगरपालिका धारूहेड़ा द्वारा किया जाना हैं।
दलबीर सिंह रंगा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, धारूहेड़ा
गांव खरखड़ा में धारूहेड़ा की कॉलोनियों से जाने वाले प्रदूषित पानी के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को नगरपालिका क्षेत्र के घरों के लिए सीवरेज कनेक्शन करने चाहिये ताकि बरसाती पानी के लिए बने नालों में कोई अपना पानी नही डाल सके। ग्राम पंचायत या किसी अन्य विभाग से कोई पत्र आया हो ये मेरे संज्ञान में नही है।
प्रवीण कुमार नगरपालिका सचिव धारूहेड़ा
धारूहेड़ा से गांव खरखड़ा में पहुंच रहे प्रदूषित पानी की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा बीडीपीओ व नगरपालिका सचिव को पत्र भेजे गए हैं ताकि इस समस्या का दोनों मिलकर समाधान करें ताकि प्रदूषण से ग्रामीणों को बचाया जा सके।
हरीश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण