फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sewer overflow in Gol Chakkar lane; residents facing trouble

Rewari News: गोल चक्कर की गली में सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान

Wed, 09 Sep 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sewer overflow in Gol Chakkar lane; residents facing trouble
मोहल्ला गोल चक्कर के पास एक गली में सीवर से निकला पानी। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित मोहल्ला गोल चक्कर के पास वंदना हाई स्कूल वाली गली में सीवर की समस्या से मोहल्लावासी परेशान हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी पूरी गली में भर जाता है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी शंकर लाल, राजकुमार, मयंक, नरेश कुमार, मोनू सैनी, योगेश चावला, सपना नागपाल और दयाराम सैनी के अनुसार गली में लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

गली में स्थित स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सीवर का पानी जमा होने से वातावरण भी खराब हो रहा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन से मांग है कि 14 सितंबर से पहले सीवर की समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि गणेश उत्सव का कार्यक्रम भी साफ-सफाई के साथ मनाया जा सके। उन्होंने सीवर की सफाई कराने के साथ जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed