फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sewarage, rewari,construction,pending

चार साल से करनावास को सीवर लाइन का इंतजार

Tue, 09 Aug 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
sewarage, rewari,construction,pending
नहीं डली सीवर लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर से सात किलोमीटर की दूरी पर दस हजार की आबादी वाले गांव करनावास में करीब चार साल पहले एचएसआईआईडीसी बावल की ओर से सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ। इसके लिए 66 लाख रुपये भी मंजूर हुए, लेकिन करीब 37 लाख रुपये का काम होने के बाद इसका निर्माण रुक गया। इसके बाद बनी हुईं पक्की सड़कें उखड़ने के बाद धूल भरी टूटी-फूटी गलियों में तब्दील हो गईं। 
विज्ञापन


तब से अब तक ग्रामीणों को गांव में आधी-अधूरी सीवर लाइन का पूरी का इंतजार है। इसके लिए ब्लॉक समिति मेंबर, गांव के  नंबरदार एचएसआईआईडीसी के चक्कर लगाने के अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला की टीम करनावास गांव पहुंची और हालातों का जायजा लिया। एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


1.50 किलोमीटर में बनने थे 39 चैंबर
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गांव में 1.49 से ज्यादा मीटर की लंबाई तक सीवर लाइन डाली जानी थी। इस बीच लाइनों को लिंक करने के लिए 39 सीवर के मेनहोल लगने थे। ग्रामीणों के अनुसार सीवर के मेनहोल तो बने लेकिन कई जगह न तो पाइप लिंक किए गए और न ही कई जगह ढक्कन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले पड़े चैंबर बने हादसों का सबब
गांव के नंबरदार रामपाल ने बताया कि खुले पड़े चैंबर ढकने के लिए कई बार एचएसआईआईडीसी से कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खुले पड़े चैंबरों में बरसात के समय कई बार जलभराव होने के समय खुले पड़े सीवर में गांव और आने-जाने वाले कई लोग गिरकर घायल भी हुए। जिसके बाद मजबूरी में ग्रामीणों ने सीवर को ईंट और मिट्टी से ढंक दिया।


-बनी-बनाई सडक़ भी हुई खराब
गांव के सरपंच सुभाषचंद कहते हैं कि गांव में सड़कें पीडब्लूडी की ओर से बनी हुई थीं। सीवर लाइन डालने के नाम पर सडक़ खोदकर काम शुरू किया गया। आधा-अधूरा काम हुआ। आधा-अधूरा काम होने के बाद रोक दिया गया। अब गांव में न तो सीवर की व्यवस्था है उल्टा अच्छी खासी सडक़ से भी ग्रामीण हाथ धो चुके हैं।
---------
करनावास में सीवर लाइन से संबंधित मामला संज्ञान में है। लेकिन मामले संबंधी विस्तृत जानकारी सोमवार को कार्यदिवस पर ही दी जा सकेगी।
-राकेश कुमार, एसडीओ, एचएसआईआईडीसी बावल
------
आरटीआई के माध्यम से निर्माण संबंधी जानकारी ली गई है। सीएम विंडो पर शिकायत कर जल्द से जल्द सीवर लाइन का काम पूरा करने की मांग की गई है।
-पुष्पा देवी, सदस्य, ब्लॉक समिति रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed