फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven years' minimum temperature record broken, mercury reaches 1 degree

Rewari News: सात साल का टूटा न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड, 1 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 11 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seven years' minimum temperature record broken, mercury reaches 1 degree
रेवाड़ी। वीरवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पिछले 7 साल का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले साल 2018 में इसी दिन 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ वीरवार को कड़ाके की धूप निकलने की वजह से ठंड से भी काफी हद तक राहत मिली है। बुधवार को भी धूप निकली थी। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में अब बदलाव आएगा, जिसके बाद बारिश के आसार हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल छाएंगे। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी शीत हवा चलने की उम्मीद है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, परंतु रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने छाएगी।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए ताकि उन्हें ठंड न लगे। तंग कपड़े रक्त प्रवाह को रोकते हैं, इनसे बचें। अपने आप को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढक कर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। अपने हाथों पर दस्ताने रखें। फेफड़ों की सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग करें। सिर पर टोपी या मफलर पहनें, स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों और छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान

चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें और अकेले रहने वाले पड़ोसियों, खासकर बुजुर्ग लोगों का हालचाल पूछते रहें। रूम हीटर का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें, लेकिन रूम हीटर का उपयोग करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर में गर्मी बनी रहेगी।

साल अधिकतम न्यूनतम

2015 17.6 4.0
2016 26.0 4.6
2017 17.5 0.0
2018 22.5 2.0
2019 20.5 3.0
2020 19.5 4.0
2021 15.0 5.0
2022 16.5 3.5
2023 22.5 4.0
2024 17.5 1.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed