फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   seven more new cases of corona were found in rewari

Rewari News: रेवाड़ी में कोरोना के सात नए केस और मिले, जानिए जिले में कितने हैं सक्रिय मामले

Fri, 21 Apr 2023 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Apr 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
seven more new cases of corona were found in rewari
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में बैठे मरीज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में कोरोना के केस लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन केस मिलने से सक्रिय केसों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिसको देखते हुए जहां नागरिक अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और कुछ पीएचसी में भी सैंपलिंग शुरू की जा चुकी है। हर दिन जिले में 200 से ज्यादा सैंपलिंग की जा रही है।
शुक्रवार को जिले में 269 लोगों के सैपल लिए गए, जिनमें से सात लोग संक्रमित मिले, जबकि 245 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब सक्रिय केस बढ़कर 41 पहुंच गए हैं। वहीं शुक्रवार को 9 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही नागरिक अस्पताल में अब नई बिल्डिंग के बाहर अब कमरा नंबर-99 में फ्लू ओपीडी शुरू की गई है। अभी फ्लू ओपीडी के पीड़ित मेडिसिन ओपीडी में सामान्य मरीजों के साथ ही देखे जा रहे हैं, लेकिन अब अलग से ओपीडी शुरू की गई। इससे अस्पताल में अस्पताल में आने वाले पीड़ितोंं को भी राहत मिलेगी। उनको एक ही जगह चेकअप कराने के साथ टेस्ट भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में हर दिन 40 से 50 टेस्ट
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। जिनको खांसी -जुकाम और के बुखार साथ अन्य लक्षण ज्यादा मिलते हैं डॉक्टरों के द्वारा टेस्ट लिखे जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल औ सीएचसी के सभी सेंपल की जांच मॉलीक्यूलर लैब में की जा रही है। इन टेस्ट की रिपोर्ट अगले दिन ही मिलती है।


ड्यूटी के लिए बनाया रोस्टर
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फ्लू ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। फ्लू के पीड़ित कोरोना टेस्ट के लिए बनाए गए कमरा नंबर-99 में चेकअप किए जाएंगे। ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी के लिए रोस्टर भी बनाया गया है। इसी रोस्टर के अनुसार ओपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी। रेवाड़ी अर्बन में मिले कोरोना के मामलों में सर्वाधिक केस कोरोना के मामलों में फिर से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को कुल 07 केस मिले जिनमें रेवाड़ी अर्बन में 4, मीरपुर, बावल और खोल सीएचसी के तहत एक-एक केस शामिल हैं। नाहड़ व गुरावड़ा सीएचसी के अंतर्गत कोई केस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed