फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Seva Jyoti Yatra' to be flagged off today; Cabinet Minister Rajesh Nagar to be the chief guest.

Rewari News: आज निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Seva Jyoti Yatra' to be flagged off today; Cabinet Minister Rajesh Nagar to be the chief guest.
सेवा ज्योति यात्रा को लेकर जानकारी देतीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व अन्य। स्रोत : प्रवक
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्तूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश नागर होंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 7 अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि रेवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर पिछले दो दिनों से जिला भाजपा कार्यालय में बैठकें आयोजित की जा रही थीं। कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रोफेसर मदन गोयल के मार्गदर्शन में होगा। जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक लक्ष्मण यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और अनिल यादव यात्रा के मुख्य संयोजक रहेंगे। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे जिले के विभिन्न मंडलों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बाल भवन परिसर में एकत्रित होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव संबोधन सुनाया जाएगा। इसके बाद बाल भवन से सेवा ज्योति यात्रा शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed