फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Set goals, you will definitely get success: Dr. TC Rao

लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता जरूर मिलेगी : डॉ. टीसी राव

Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Set goals, you will definitely get success: Dr. TC Rao
फोटो: 17रेवाड़ी। प्रतिभा सम्मान समारोह में लोगों को संबो​धित करते पूर्व सैनिक। स्रोत: आयोजक
कोसली। आदर्श गांव नाहड़ के शहीद स्मारक में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेजर डॉ. टीसी राव ने छात्रों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभावान अजय यादव, उषा यादव, रितु भारद्वाज, ज्योति यादव, अंशु यादव, ललिता शर्मा, अलका शेखावत, पूजा कुमारी, प्रिया यादव, हर्षित यादव, जोगिंद्र प्रकाश, रूबी को शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया। पूर्व न्यायाधीश ओमप्रकाश नाहड़ ने कहा कि प्रतिभा गांव में जन्म लेती है और शहर में विकास होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद और पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर अमरसिंह यादव ने की। संरक्षक कर्नल सहीराम यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन समिति के संयोजक डॉ. जयभगवान भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष महाबीर सिंह यादव, सचिव रामकिशन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सूबेदार मेजर रामकुमार यादव, पूर्व अध्याय जेडब्लूओ हरिसिंह यादव, सरपंच महेंद्र सिंह यादव, सूबेदार मेजर जीतराम शर्मा नंबरदार, सूबेदार मेजर रामअवतार यादव, शिव सहाय यादव, नरेश कुमार भारद्वाज, ब्रजराज शेखावत, विजय कुमार, हेमचंद्र यादव, संत लाल, बीरभान, वरिष्ठ वकील वेदप्रकाश नाहर, बच्चन सिंह सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed