{"_id":"61ad06ad817f4c767747a636","slug":"sepoy-mukesh-yadav-honored-with-president-s-gallantry-award-rewari-news-rtk6318678140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सिपाही मुकेश यादव सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सिपाही मुकेश यादव सम्मानित
विज्ञापन
गांव चांदनवास निवासी मुकेश यादव को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित करते गृह मंत्री अमित शाह। स?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने साथी जवानों की जान बचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर तैनात रेवाड़ी के गांव चांदनवास निवासी मुकेश यादव को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुकेश यादव ने आतंकवादियों द्वारा की जा रही गोलीबारी के बीच अपने घायल साथियों को समय पर अस्पताल पहुंचाया था। उसे यह पुरस्कार जैसलमेर में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान किया।
गांव चांदनवास निवासी मुकेश यादव सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर कश्मीर में तैनात हैं। मुकेश बीएसएफ डाक वाहन में बैठकर अपने साथियों सहित पंथचौक कश्मीर से जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने डाक वाहन पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी थी। हमले में व्हीकल कमांडर मोहम्मद युसूफ और अन्य जवान बुरी तरह घायल हो गए। गाड़ी चालक भी गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए थे। मुकेश यादव और मोहम्मद युसूफ ने आतंकवादियों का सामना करते हुए मोर्चा संभाला। मुकेश ने गोलियों की बौछार की परवाह किए बगैर अपनी जान जोखिम में डाल कर चालक की सीट संभाली और डाक वाहन को बाहर निकाल साथियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मुकेश यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल आतंकवादियों का सामना किया बल्कि, मुठभेड़ के बीच अपने चार साथियों को भी सुरक्षित निकाल ले गए थे। उनकी वीरता के लिए जैसलमेर में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति वीरता पदक से मुकेश यादव को सम्मानित किया।
----------------
परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल
मुकेश को वीरता पदक मिलने की सूचना के बाद से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। गांव निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो बनवारी लाल, श्योराज यादव, जयपाल यादव, नितेश पटवारी आदि ने कहा कि पूरे गांव को मुकेश यादव पर गर्व है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने साथियों की जान बचाई।