फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Send up to 30 original stories for the contest

Rewari News: प्रतियोगिता के लिए 30 तक भेजें मौलिक कहानी

Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Send up to 30 original stories for the contest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की पहल पर रेवाड़ी इकाई ने हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। तीन वर्गों में कहानी प्रतियोगिता का विषय कुटुंब होगा। विद्यार्थियों, साहित्यकारों व सामान्य जन से कहानी आमंत्रित की गई है। 30 अप्रैल तक कहानी भेजनी होगी।
जिलास्तर के विजेताओं को प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। परिषद के महामंत्री गोपाल शर्मा वशिष्ठ ने बताया कि परिवार या कुटुंब समाज की सबसे छोटी इकाई है, जो व्यक्ति के जीवन का आधार है। इसके बिना समाज या संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वर्तमान में पारिवारिक मूल्य कहीं खो गए हैं। उन मूल्यों के महत्व को उजागर करने के लिए कहानी विधा एक सशक्त माध्यम है। कहानी मन के भाव व्यक्त करने की सबसे सरल विधा है। इसलिए कहानी विधा में हर आयु वर्ग के मनोभावों का समावेश करने के लिए प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी, दूसरे वर्ग में महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा तीसरा वर्ग सभी के लिए खुला है जिसमें सामान्य जन से लेकर साहित्यकार वर्ग भी शामिल है।
विज्ञापन


परिषद की अध्यक्ष श्रुति शर्मा प्रतियोगिता की संयोजक होंगी। कोई भी अपनी मौलिक कहानी को यूनिकोड फॉन्ट में लिखकर 30 अप्रैल तक भेजना है। एक व्यक्ति केवल एक ही कहानी भेज सकता है। इसमें रेवाड़ी जिले के निवासी ही भाग ले सकते हैं। प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली कहानियों को पुरस्कृत किया जाएगा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed