{"_id":"65ce74d04a05f64bf20ffeb7","slug":"self-defense-camp-organized-for-girl-students-rewari-news-c-198-1-rew1003-200865-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित
Fri, 16 Feb 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं के लिए दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें कराटे प्रशिक्षक मास्टर आर्यन के नेतृत्व में छात्राएं शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक तरीके बताकर उन्हें प्रशिक्षित किया। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी बबीता मेहरा सहित डॉ. जया शर्मा, शिक्षा, संगीता, डॉ. मंजू गर्ग आदि विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने ऐसी कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।