{"_id":"6a400ed0fcdc306cae0ee8f3","slug":"search-operation-launched-to-identify-bangladeshi-nationals-rewari-news-c-198-1-rew1001-240919-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया सर्च अभियान
Sat, 27 Jun 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत :
धारूहेड़ा। जिले में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए पुलिस टीम ने रविवार को धारूहेड़ा और सेक्टर-6 क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म और अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की। वहां रह रहे बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्रों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। कई स्थानों पर वाहनों के दस्तावेज भी चेक किए गए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नियंत्रण रखा जा सके।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में बिना वैध दस्तावेज किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों या प्रतिष्ठानों में काम करने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।