फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SDM saw arrangements at school and primary health center

एसडीएम ने स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखीं व्यवस्थाएं

Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
SDM saw arrangements at school and primary health center
गडियानी स्थित स्कूल का औचक निरीक्षण करते एसडीएम होशियार सिंह। - फोटो : Rewari
कोसली। एसडीएम ने सोमवार को सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। वह गांव गुडियानी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं देखने पहुंचे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम सोमवार को सुबह 9 बजे एसडीएम होशियार सिंह गुडियानी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्कूल प्राचार्य को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्कूल ड्रेस में आने के साथ- साथ मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान भी किया। एसडीएम ने विद्यालय का दौरा करते हुए स्कूल में पानी, बिजली और पंखों आदि सुविधाओं के बारे में प्राचार्य दुष्यंत कुमार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की सख्ती से पालन किया जाए और समय अनुसार ही स्टाफ स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होने पाए। इसके उपरांत एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुडियानी का निरीक्षण करते हुए हाजिरी रजिस्टर चेक किया। उन्होंने बारी-बारी से सभी कर्मचारियों से उनके कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। एसडीएम होशियार सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की रोकथाम को लेकर टीकाकरण और सैंपलिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed