फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scooter riders stabbed a young man in the stomach

Rewari News: स्कूटी सवारों ने युवक को पेट में घोंपा चाकू

Sun, 08 Dec 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Dec 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Scooter riders stabbed a young man in the stomach
रेवाड़ी। शहर में स्कूटी सवार युवकों ने एक अन्य युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के गांव नारायणपुर के जसबीर ने बताया कि वह आत्मप्रकाश अस्पताल की फार्मेसी में कार्य करता है। वह अपनी एक दोस्त के साथ मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट के पास खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी पर तीन युवक आए। युवक आते ही उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। जसबीर ने बताया कि इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। मौका पाकर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उसने अपने दोस्त सुनील को मौके पर बुलाया, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का रेवाड़ी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed