फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   scooter husband woman gold chain

धारूहेड़ा में पति के साथ स्कूटर पर जा रही महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार

Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
scooter husband woman gold chain
धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड पर अपने पति के साथ स्कूटर पर सवार होकर मार्केट में खरीदारी करने जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से राजस्थान के कारौली जिला निवासी अनिल गुप्ता अपने परिवार के साथ ऐवलोन सोसायटी के रंगोली टावर में रहते हैं। शनिवार देर शाम अनिल गुप्ता अपनी पत्नी नितेश कुमारी के साथ स्कूटर पर सवार होकर भिवाड़ी मार्केट में खरीददारी करने के लिए निकला था। इसी दौरान 75 फुटा रोड पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पीछे बैठी नितेश कुमारी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। अनिल गुप्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed