{"_id":"67bcbe72ae22e30c6900c4f4","slug":"school-made-beautiful-with-cleanliness-greenery-and-creative-activities-rewari-news-c-198-1-rew1001-215687-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वच्छता, हरियाली और रचनात्मक गतिविधियों से सुंदर बना विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वच्छता, हरियाली और रचनात्मक गतिविधियों से सुंदर बना विद्यालय
Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 08चांदावास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का दृश्य। स्रोत : स्कूल
- फोटो : ramban
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चांदावास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित किया गया है। हरे-भरे लॉन, सफाई, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और सुविधासंपन्न प्रयोगशाला को देखते हुए विद्यालय को यह उपलब्धि मिली है।
पीटीआई सुमन ने बताया कि विद्यालय के सुंदरीकरण के लिए टीम बनाकर काम किया जाता है। बाल सभा, मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम, हरे-भरे लॉन, स्मार्ट क्लास रुम, सुसज्जित पुस्तकालय, खेल परिसर, प्रयोगशाला, वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मीकल्चर, खेल नर्सरी पर ध्यान दिया जाता है। इसका परिणाम है कि विद्यालय को सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित किया गया है। स्कूल को सुंदर बनाने में विद्यार्थियों का काफी अहम भूमिका है। विद्यार्थी कक्षाओं में गंदगी नहीं फैलने देते। सफाई को लेकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है। आज स्कूल का चयन सुंदरीकरण योजना के तहत हुआ है। इससे विद्यार्थी व स्कूल के शिक्षक काफी खुश हैं, क्योंकि मेहनत का परिणाम जब मिलता है तो काफी खुशी होती है। बता दें कि विद्यालय में अधिकारियों की टीम की ओर से निरीक्षण किया गया था। उसके बाद परिणाम घोषित किए गए थे। खंड स्तर पर प्रथम रहे विद्यालयों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलता है। अब ये विजेता रहे विद्यालय जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे। वहां विजेता रहने वाले विद्यालयों को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
राज्य सरकार की ओर से स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के तहत इमारत, प्रांगण व शौचालयों को साफ-सुथरा रखने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों को स्वच्छता और सुंदरीकरण की ओर अग्रसर करना है ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खंड, जिला तथा राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाता है।