फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schedule of Mathematics Olympiad Level-1 exam released, you can apply till 30th April

Rewari News: गणित ओलंपियाड लेवल-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Schedule of Mathematics Olympiad Level-1 exam released, you can apply till 30th April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड लेवल-1 परीक्षा का आयोजन 10 मई को किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों का आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा राजकीय व निजी विद्यालय प्रमुखों को जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड (डीएलएमओ) में जागरूकता और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और चयनित छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग देने के बारे में जरूरी निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार गणित ओलंपियाड लेवल-1 की परीक्षा में सभी राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के 11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। वहीं, परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली है। गणित ओलंपियाड एक प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा छात्रों में गणित के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा लेवल-1 और लेवल-2 स्तरों में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा छात्रों के लिए बुनियादी गणित कौशल का मूल्यांकन करेगी। लेवल-1 में सफल होने वाले छात्र लेवल-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। प्रतियोगिता के जिला स्तर पर टॉप-10 विजेताओं को विशेष छात्रवृत्ति और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं, अन्य प्रतिभागी डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।
---------------
जिले के चार शिक्षक प्रशिक्षण लेकर आए :

बता दें कि गणित ओलंपियाड के लिए गुरुग्राम में 20 से 22 मार्च तक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण हुआ था, जिसमें जिले के चार शिक्षक शामिल थे। प्रशिक्षण लेकर आए इन शिक्षकों ने डायट में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित किया था। अब सभी राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड की तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन

---------------

दो स्तर पर होगी ओलंपियाड परीक्षा :
जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से पहले 35 प्रश्न बहुविकल्पीय (प्रत्येक में 4 विकल्प) और प्रश्न 36 से 40 तक एक अंकीय उत्तर प्रकार (संख्यात्मक प्रतिक्रिया) के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा दो स्तर पर होगी। लेवल-1 में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी तथा लेवल-2 में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। लेवल-1 में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के गणित पर आधारित तथा लेवल-2 में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के बेसिक गणित पर आधारित प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
वर्जन
जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्ट्रक्चर, योग्यता पाठ्यक्रम का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे विद्यार्थियों का गणित शिक्षा का स्तर सुधरेगा।
-डॉ. अशोक नामवाल, डीएमएस रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed