{"_id":"679e68ae6e93f952a30e5d16","slug":"save-the-lives-of-the-needy-by-donating-blood-voluntarily-rewari-news-c-198-1-rew1001-214729-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वेच्छा से रक्तदान कर बचाते हैं जरूरतमंदों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वेच्छा से रक्तदान कर बचाते हैं जरूरतमंदों की जान
Sun, 02 Feb 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की 2 संस्थाओं होप क्लब और रक्तदान वीर की ओर से सोशल मीडिया का उपयोग जरूरतमंद रोगियों की जान बचाने में किया जा रहा है। इनके नाम भले ही अलग-अलग हों, लेकिन काम एक ही है। दोनों ही संस्थाएं वाट्सएप पर ग्रुप बनाकर रक्तदाताओं को जोड़ा है जो जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद को निशुल्क रक्तदान करते हैं।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से संचालित रक्तदान वीर संस्था के बारे में अभिषेक ने बताया कि 2020 में नीमराणा की एक कंपनी में हादसा होने के बाद रक्त की जरूरत पड़ने पर दोस्तों के साथ मिलकर रक्तदान वीर नाम से जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के लिए वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया था। कुछ दोस्तों के साथ शुरू किए इस ग्रुप में अब 700 से अधिक ब्लड डोनर शामिल हैं। ग्रुप में जुड़े डोनर के संपर्क शहर के विभिन्न अस्पतालों व लैब्स में कार्यरत डॉक्टर व कर्मचारियों से हैं, जिनसे रक्त जरूरतमंद रोगियों की जानकारी मिलते ही यह डोनर खुद रक्त की जरूरत पड़ने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी ग्रुप में भेजते हैं।
उपलब्ध ब्लड डोनर संबंधित व्यक्ति से ब्लड के लिए खुद संपर्क करके ब्लड व प्लेटलेट्स मुहैया कराता है। अभिषेक ने बताया ग्रुप के माध्यम से अभी तक 4 हजार से भी अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा चुका है। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन व 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहती है। जनहित में काम करने वाले लोगों को इस मुहिम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
2015 में शुरू किया संगठन, अब 400 डोनर
होप संस्था के प्रेसिडेंट राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2015 में चौधरीवाड़ा में अपने घर पर ही कार्यालय बनाकर होप क्लब नाम से जरूरतमंद लोगों तक रक्तदाताओं को पहुंचाने के लिए होप क्लब नाम से संस्था शुरू की थी। इसी नाम से वाट्सएप पर भी 400 से अधिक जोड़कर ग्रुप बनाया गया है। राजेश कुमार ब्लड डोनर्स को संस्था से जुड़े लोगों के संपर्क शहर के विभिन्न अस्पतालों लैब से लेकर बड़ी संख्या में अन्य लोगों से है। यहां से रक्त की जरूरत पड़ने वाले संबंधित रोगी की जानकारी मिलते ही संस्था द्वारा जरूरतमंद तक ग्रुप के माध्यम से डोनर को पहुंचाया जाता है। संस्था से जुड़े डोनर यह कार्य निशुल्क करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हर साल में 2-3 ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाता है और फिर बड़ी संख्या में रक्त एकत्रित करके इसे ब्लड बैंक में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए दे दिया जाता है। अभी तक संस्था और संस्था से जुड़े लोगों के माध्यम से 3 हजार से भी अधिक यूनिट रक्त को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा चुका है।