{"_id":"67b373fa1659b1db6e085988","slug":"save-indian-culture-campaign-organization-formed-rewari-news-c-198-1-rew1001-215385-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भारतीय संस्कृति बचाओ अभियान संस्था का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भारतीय संस्कृति बचाओ अभियान संस्था का किया गठन
विज्ञापन
फोटो : 02नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एकत्रित हुए आमजन। स्रोत : संस्था
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। जिले की ऊं सर्व समाज सेवा पथ अभियान की बैठक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में मतवाल नम्बरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भारतीय संस्कृति बचाने के लिए भारतीय संस्कृति बचाओ अभियान संस्था का गठन किया गया। दयाराम आर्य पतंजलि जिला प्रभारी ने बताया कि संस्था का संयोजक रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया सामाजिक कार्यकर्ता को बनाया गया।
संस्था हिंदू नववर्ष 30 मार्च का आयोजन राष्ट्रस्तर, राज्यस्तर, रेवाड़ी जिले, सब डिवीजनों, ब्लॉकों, गांवों स्तर पर किया जाएगा। 30 मार्च नव वर्ष के दिन सभी मंदिरों में सुबह 8:15 बजे हवन, हवन के समय 36 जाति के पति-पत्नी के जोड़े यजमान बनाए जाएंगे। सुबह 10:15 बजे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा एवं रामलीला कल्बों द्वारा देवी-देवताओं की झांकियां गांवों एवं शहरों में निकाली जाएगी। हिंदू नव वर्ष के स्टीकर-फ्लेक्स शहरों एवं गावों में व्यक्ति एवं संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए गांवों एवं शहरों में बैठक आयोजित की जाएगी। हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ साधु-संतों- महात्माओं द्वारा एक महीना पहले किया जाएगा। अनेक वक्ताओं ने हिंदू नव वर्ष 30 मार्च 2025 को हर्षोल्लास से मनाए जाने पर बल दिया।
आर्य ने बताया कि दलीप शास्त्री, दयाराम आर्य पतंजलि जिला प्रभारी, शिव कुमार शर्मा गौ रक्षा समिति रेवाड़ी, हेडमास्टर जितेंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक, राजकुमार चैयरमैन कतोपुरी, श्याम सुंदर हिंदू युवा वाहिनी, समाज सेवी दीपक मेहंदीरत्ता, समाज सेवी सीपी राव, मतवाल नंबरदार, राजकुमार विश्व हिंदू परिषद, प्रथम अग्रवाल वार्ड नंबर 14, तिलक राज योगाचार्य, दीपांशु सैनी मौजूद रहे।