फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Satyavir Nahadia nominated as member of Central Hindi Advisory Committee

Rewari News: केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत हुए सत्यवीर नाहड़िया

Sun, 14 Sep 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Satyavir Nahadia nominated as member of Central Hindi Advisory Committee
फोटो : 20सत्यवीर नाहड़िया
कोसली। गांव नाहड़ के मूल निवासी और वर्तमान में सेक्टर-1 में रह रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया को केंद्र सरकार ने केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति का मानद सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए केंद्र सरकार के योजना मंत्रालय और नीति आयोग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

परिषद् अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने बताया कि नाहड़िया के तीन दशक से अधिक के बहुआयामी साहित्यिक योगदान को देखते हुए नीति आयोग ने उनका नाम इस समिति के लिए चुना है। इसकी अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में हाल ही में प्रकाशित हुई। समिति में लोकसभा-राज्यसभा सांसदों के अलावा विश्व हिंदी परिषद, राजभाषा विभाग, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद और संसदीय कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देना है। इसका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नाहड़िया अब तक करीब दो दर्जन पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। उन्हें साहित्य के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे चार हरियाणवी फिल्मों के गीत और संवाद लिख चुके हैं तथा हरियाणा के इनसाइक्लोपीडिया में भी उनका लेखकीय योगदान दर्ज है। इसके अलावा वे प्रदेश के आज़ादी-गीत के गीतकार भी हैं। वर्तमान में वे हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला की भाषा उत्थान परामर्श समिति के सदस्य के रूप में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed