फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sarpanch Ramsingh Chhavdi met the BJP National Secretary.

Rewari News: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री से मिले सरपंच रामसिंह छावड़ी

Thu, 10 Sep 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Ramsingh Chhavdi met the BJP National Secretary.
रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी के सरपंच व भाजपा नेता रामसिंह छावड़ी ने दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छावड़ी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रामसिंह छावड़ी ने बताया कि जयप्रकाश छावड़ी मूल रूप से गांव संगवाड़ी के रहने वाले हैं। उनके पूर्वज व्यापार के सिलसिले में कई वर्ष पहले दिल्ली चले गए थे। हालांकि गांव में आज भी उनकी पुश्तैनी जमीन, मकान और खेती की भूमि है। त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर वे गांव आते रहते हैं और ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मिलते हैं। मुलाकात के दौरान जयप्रकाश छावड़ी ने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करने का आह्वान किया। सरपंच ने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री के आगामी गांव दौरे के दौरान उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed