{"_id":"6a4bedd5141642799501ce76","slug":"sanjay-mathur-becomes-president-of-chitragupta-sabha-rewari-news-c-198-1-rew1001-241421-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संजय माथुर बने चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संजय माथुर बने चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष
Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते लोग। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। कुतुबपुर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त सभा की बैठक केके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय माथुर को चित्रगुप्त सभा का अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक का संचालन डॉ. हरिओम कुलश्रेष्ठ ने किया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संजय माथुर अध्यक्ष, डॉ. रुचि सक्सेना सचिव, टीएस भटनागर कोषाध्यक्ष, डॉ. एसएन सक्सेना वरिष्ठ संरक्षक और महेश चंद्रा संरक्षक चुने गए। महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. रजनी चंद्रा बनाई गईं। उन्हें अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार दिया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय माथुर ने कहा कि समाज के सभी लोगों को जोड़कर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। सचिव डॉ. रुचि सक्सेना ने कहा कि डॉ. तारा सक्सेना के सपनों को साकार करने और श्री चित्रगुप्त मंदिर के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। पूर्व अध्यक्ष केके सक्सेना ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ।