फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanjay Data appointed member of Haryana Building and Workers Welfare Board

Rewari News: संजय डाटा हरियाणा भवन एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य नियुक्त

Thu, 10 Apr 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Data appointed member of Haryana Building and Workers Welfare Board
उद्योगपति संजय डाटा
रेवाड़ी। क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी संजय डाटा को हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह बोर्ड हरियाणा सरकार द्वारा गठित किया गया है, जिसका उद्देश्य भवन एवं निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाओं का संचालन और निगरानी करना है।
विज्ञापन

संजय डाटा बावल में औद्योगिक इकाइयों का संचालन कर रहे हैं, वर्षों से उद्योग क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके इस योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस अवसर पर संजय डाटा ने कहा कि सरकार ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए आभारी हूं। श्रमिक हितों की रक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्र के उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने संजय डाटा को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव से श्रमिकों को नया संबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed