फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers' strike extended until August 24; sanitation services affected.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी, सफाई व्यवस्था प्रभावित

Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike extended until August 24; sanitation services affected.
रैली निकालकर लोगों से समर्थन मांगते सफाई कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने बताया कि कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने रैली निकालकर लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हें लेकर वे कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर को साफ रखने के लिए नियमित रूप से काम करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर लंबे समय से अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांगों के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नगर परिषद के पार्षदों से भी उनकी मांगों का समर्थन करने और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने की अपील की है।

कई इलाकों में कचरा जमा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो शहर में सफाई व्यवस्था और प्रभावित हो सकती है। नगर परिषद क्षेत्र में करीब 250 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से लगभग आधे कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अन्य कर्मचारी काम पर मौजूद हैं, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई कराना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed