फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sangat rejoiced with shabad-kirtan on the festival of lights

प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन से निहाल हुई संगत

Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sangat rejoiced with shabad-kirtan on the festival of lights
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन करता रागी जत्‍था। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गुरुद्वारों में रविवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शबद-कीर्तन सुनकर संगत निहाल हुई। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब को नमन कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए अरदास लगाई। इस मौके पर कई गुरुद्वारों में लंगर का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल के चलते इस बार प्रकाशोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से नहीं हुए। गुरुद्वारों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं होने दी गई। श्रद्धालु आए और थोड़ी देर गुरवाणी सुनने के बाद अरदास लगाते हुए घरों की ओर चल दिए। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन हुआ। इसके अलावा माडल टाउन, बारा हजारी, मोती चौक के समीप सहित अन्य गुरुद्वारों में शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। सिख समुदाय के लोगों ने जहां गुरुद्वारों में पहुंचकर अरदास की, वहीं अन्य समाज के लोगों ने सिख समुदाय के लोगों को प्रकाशपर्व की बधाई दी। विभिन्न गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चे, युवा, वृद्ध सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed