फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Samples for 159 fever victims, 13 dengue patients found

Rewari News: 159 बुखार पीड़ितों के लिए नमूने, डेंगू के 13 मरीज मिले

Tue, 22 Oct 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Oct 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Samples for 159 fever victims, 13 dengue patients found
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को बुखार पीड़ित 159 लोगों के रक्त की जांच की। रिपोर्ट में डेंगू के 13 मरीज पाए गए हैं। इनमें जालियावास में 1, टांकड़ी में 1, पनवाड़ में 1, फदनी में 1, कसोला में 1, सेक्टर-1 में 1, मॉडल टाउन में 1, आदर्श नगर में 2, विकास नगर में 2, हंस नगर में 1, बल्लूवाड़ा में 1 मरीज मिला है।
विज्ञापन

शहर में अपेक्षाकृत फॉगिंग नहीं करवाई गई है। इससे अधिकतर डेंगे के मरीज शहर में ही मिल रहे हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 163 हो गई है। 140 मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हो गई हैं। लगातार घर-घर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक जिलेभर के 1625471 घरों की जांच की चुकी है। मच्छरों का लार्वा मिलने पर 3805 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। विभाग ने अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और दो डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में तैनात किए हुए हैं। अबतक रेवाड़ी शहर में 80, सीएचसी गुरवाड़ा में 15, सीएचसी मीरपुर में 24, सीएचसी बावल में 16, सीएचसी खोल में 9 और सीएचसी नाहड़ में 19 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसे करें डेंगू-मलेरिया से बचाव



मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखें। ठहरे पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहें। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।




-------------





वर्जन



डेंगू को नियंत्रित करने के लिए घर-घर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। लोगों से भी अपील है कि लार्वा आसपास न पनपने दें। - डॉ. अमित यादव, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।

-------

पिछले 10 साल के डेंगू के केस



वर्ष केस

2015- 10



2016- 10



2017- 137



2018- 82



2019- 27



2020- 39



2021- 306



2022- 324



2023- 406
2024- 163 अभी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed