{"_id":"6914d0cc89e0703c050fb0ed","slug":"sambar-deer-enters-wedding-tent-in-dhaliyawas-rewari-news-c-198-1-rew1001-228860-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ढालियावास में विवाह कार्यक्रम में लगे टेंट में घुसा सांभर हिरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ढालियावास में विवाह कार्यक्रम में लगे टेंट में घुसा सांभर हिरण
विज्ञापन
टेंट में हुआ सांभर हिरण । स्त्रोत: वीडियो ग्रेब
रेवाड़ी। गांव ढालियावास में रात के समय एक विवाह कार्यक्रम में लगे टेंट के अंदर सांभर हिरण घुस आया। इस दौरान सांभर को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
सांभर कहां से आया और यहां पर कैसे पहुंचा, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। फिलहाल टीम सांभर हिरण को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि अरावली वन क्षेत्र से हो सकता है कि यह सांभर भटकता हुआ यहां पर आ गया हो इससे पहले सांभर अरावली वन क्षेत्र में ही देखे गए हैं। बता दें कि जिले में जंगली जानवरों का आना कोई नई बात नहीं है। पिछले महीने ही बावल के सरकारी महाविद्यालय में एक तेंदुआ घुस आया था जिसे कई दिनों बाद रेस्क्यू किया गया था।