फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Salute to the tricolor, children instilled the spirit of patriotism by singing the national anthem

तिरंगे को दी सलामी, बच्चों ने राष्ट्रगान कर देशभक्ति की भावना जगाई

Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Salute to the tricolor, children instilled the spirit of patriotism by singing the national anthem
सैनी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के शिक्षण संस्थानों में बुधवार को गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी गई। साथ ही राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के हरि सिंह पब्लिक स्कूल में समारोह सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुप्रिया ने मंच की शोभा बढ़ाई। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन व जीवन कौशल की श्रेष्ठता की बात कही। उधर, किशनलाल पब्लिक कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अध्यक्ष अमित गुप्ता पीईबी अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कॉलेज प्रबंधकारिणी के उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, बृजलाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सोमाणी कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज एडवोकेट परिवर्तन सोमाणी ने फहराया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर प्रो. अमित कुमार, डॉ. अशोक आर्य, एडवोकेट अरविंद शुक्ला, एचओडी शिवानी सिंह, अनुज स्वामी, सुमन प्रोफेसर महिमा प्रोफेसर प्रीति शर्मा अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सैनिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय केप्राचार्य सौम्यब्रतधर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उनके साथ विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों को कंबल बांटे
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्राजी स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि सुनील ग्रोवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पवन गोयल व एमडी डॉ. गुंजन गोयल तथा प्रधानाचार्य अतुल बत्रा आदि मौजूद रहे।
-------------
आईजीयू में शहीदों के बलिदानों को किया गया याद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस का कुलपति प्रो. एसके.गक्खड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने शहीदों के बलिदान को याद किया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनके बलिदानों से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार, अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा आदि मौजूद रहे। उधर, हालुहेड़ा स्थित राव दीनाराम विद्या विहार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक लाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य अरविंद यादव ने स्टाफ सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, शहर के महाराजा शूर सैनी मार्ग स्थित सैनी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सैनी सभा के प्रधान भारत भूषण सैनी ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों, तीनों संस्थाओं के प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपप्रधान हरिसिंह सैनी, महासचिव एडवोकेट धर्मेंद्र सैनी, सहसचिव दयाराम सैनी, पूर्व सचिव कैलाश सैनी, पूर्व प्रधान रोशनलाल सैनी, खजांची सर्वेश सैनी आदि मौजूद थे।
----------------
नप चेयरपर्सन ने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने नगर परिषद कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया ओर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों, पार्षद साथियों को शहर को स्वच्छ ओर सुन्दर बनाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी अभे सिहं, अजय सिक्का, उपप्रघान श्याम चुघ, पार्षद कुसुमलता, सगीतलता, निहाल यादव, राजेन्द्र सिंघल, चन्दन यादव, सुरेश शर्मा, लोकेश यादव, दीपक अग्रवाल, सुरेश सेनी, दलीप माटा, नीरज कुमार, धीरज शर्मा, प्रवीन कुमार, नीरज कुमार, अधिवक्ता बलजीत यादव, भुपेन्द्र गुप्ता, रोहताश आदि मौजूद रहे।
-----------------
मोती चौक पर विधायक ने किया ध्वजारोहण
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर मोती चौक पर विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों ने आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये। उन्हें हम श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं। इस मौके पर उनके साथ पार्षद नरेश हजारीवास, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद लोकेश यादव, पार्षद सुरेश शर्मा, जिला संयोजक नरेश शर्मा, हरीश सैनी, पूर्व पार्षद धनीराम, गजराज चेयरमैन, मुकेश ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, शहरी जिलाध्यक्ष सरोज भारद्वाज, सतपाल नंदवानी, मास्टर महेंद्र आदि मौजूद रहे।
--------------------
देशभक्ति गीत सुनाकर कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा
कोसली। कोसली रोड स्थित आरपीएस स्कूल में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि मनीष राव, प्रबंधक भगवान यादव व प्रबंधक सुमन यादव ने ध्वज फहराकर किया। विद्यालय के संगीतज्ञ प्रदीप ने देशभक्ति गीत सुनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की नृत्य शिक्षिका सीमा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समा बांधा। विद्यालय की मुख्याध्यापिका डा. ममता गुप्ता , मंजीत सिंह, ओमबीर सिंह, 2ाजीव लांबा, सुबोध गौतम, कुलदीप कौशिक, लोकेन्द्र यादव, सरिता शर्मा, सरोज, प्रीती और पूजा आदि मौजूद रहे।
--------------------------------
बीएमडी यूथ क्लब ने पूर्व सैनिकों का किया सम्मान
रेवाड़ी। गांव धारण में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बीएमडी यूथ क्लब द्वारा पूर्व सैनिकों को गांव गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। क्लब संस्थापक अरुण तंवर ने बताया कि देश की सेवा करने वाले फौजियों के सम्मान में समारोह रखा गया था। इसमें गांव की बेटियों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य पेश किया। वहीं युवाओं व बच्चों में जोश देखने को मिला। इस मौके पर मुख्यातिथि भाजपा जिला सचिव कुलदीप चौहान, सर्व हरियाणा बैंक टांकडी के प्रबन्धक शेर सिंह यादव ने क्लब की तारीफ करते हुए फौजियों का सम्मान किया। इस मौके पर क्लब कार्यकारणी के साथ किशनलाल रोहिल्ला, कल्याण सिंह, अनिल चौहान, सौरभ डागर, अनूप डागर, शेर सिंह तंवर, सतपाल, बीरेंद्र, दिनेश कौशिक आदि मौजूद थे।
-------------------
श्याम बाबा के मंदिर पर फहराया 126 फीट का तिरंगा
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स व श्रीश्याम दीवाना मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर एक स्थित श्रीश्याम मंदिर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर मंदिर के शिखर पर क्लब की प्रधान रोटेरियन मीनाक्षी अरोड़ा ने 126 फीट का तिरंगा फहराया। जनसंपर्क अधिकारी याद के सुगंध, रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स की ओर से मीनाक्षी अरोड़ा, विपिन ढींगरा, उमेश कटारिया, नरेश गुलयानी, प्रदीप नरूला, जितेंद्र वर्मा एवं प्रथम नरूला और श्री श्याम दीवाना मंडल की ओर से श्याम सुंदर आहूजा आदि मौजूद थे।वहीं, लायंस क्लब रेवाड़ी की ओर से लायंस भवन में गणतंत्र दिवस पर प्रधान लायन राकेश गर्ग द्वारा फहराया गया। इस दौरान लायन बृजलाल गोयल, लायन रितेश भार्गव, लायन दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे। वहीं, राज इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी द्वारा झंडा फहराया गया।
--------------
शहीदों की वीर गाथाओं को याद रखने का किया आह्वान
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार स्थित एचएसवीपी जिमखाना क्लब में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब कल्चरल अकादमी के अध्यक्ष डॉ. कंवर सिंह यादव ने क्लब में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डॉ. यादव ने क्लब के सभी सदस्यों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनको मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की वीर गाथाओं को याद रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, हरेन्द्र सिंह यादव तथा क्लब स्टाफ मेम्बर नितेश सिंह, विजय सिंह यादव, रविन्द्र सिंह, हमीर तथा हसीब आदि मौजूद रहे।
----------------------------
गणतंत्र दिवस पर शहीदों को किया गया याद
कोसली। कोसली में राष्ट्रीय सर्वहित पार्टी के कार्यकर्ता फ़्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश यादव के प्रेरणा स्थल पर गणतंत्र दिवस पर कैप्टन आकाश की माता सुनीता द्वारा बालिका पिरीषा व प्रत्यक्ष के हाथों ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये लेफ्टिनेंट आकाश यादव के स्मारक पर पुष्पांजलि से हुई। इस के बाद इसके साथ बलिदानी सचिन यादव के स्मारक स्थल पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राज विजय सिंह, दयानन्द आर्य, अजय भारतीय राजसिंह आर्य, करतार, कैप्टन सुभाष, बलिदानी आकाश के पिता सतबीर सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
नृत्य, गायन और कविता की प्रस्तुति से बांधा समा
रेवाड़ी। यूरो इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियोंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य, गायन, कविता की प्रस्तुति से समा बांध दिया। वहीं, इस अवसर पर सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा चेयरमैन सुहेल गुप्ता द्वारा फहराया गया। इस दौरान ऋषि सिंहल, सीमा, रचना, पूजा, निशा आरती, हिना, रजनीश, रजनी, टीना ललिता आदि मौजूद रहे।
वहीं, इस मौके पर भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही गीतों के माध्यम से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू दुबे ने विद्यालय परिसरमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं, आईसीएआई रेवाड़ी ब्रांच ने गणतंत्र दिवस सभी सीए साथियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। ब्रांच चेयरमैन सीए अमित कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर उपस्थित सभी सीए साथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीए यशपाल वर्मा, सीए केसरी नंदन अग्रवाल, सीए जितेश अग्रवाल, सीए यशपाल यादव, सीए अनु जैन, सीए संजीव जैन, सीए आकाश गोड़, सीए पवन कुमार, सीए ईशांत यादव आदि उपस्थित रहे।

उधर, गांव बीकानेर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन किया गया। कार्यक्रम में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की। 83 वर्षीय कैप्टन फकीर चंद ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया। वहीं मिशन इक्वलिटी द्वारा विकास नगर स्थित सामूहिक धर्मशाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हैंडबाल में गोल्डमेडलिस्ट अनुराधा गादला द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। इस मौके पर संगठन सेवा स्तंभ यूनिट रेवाड़ी से भगत सिंह सांभरिया, गजराज बूढ़पुर, बलराम आदि मौजूद थे।

हरिसिंह पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद लोग।

हरिसिंह पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed