{"_id":"670058b1bfd0d4e98b0b1c24","slug":"sales-of-maa-idol-dress-and-urn-increased-during-navratri-rewari-news-c-198-1-rew1001-210200-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवरात्र में मां की मूर्ति, पोशाक और कलश की बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवरात्र में मां की मूर्ति, पोशाक और कलश की बढ़ी बिक्री
Sat, 05 Oct 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवरात्र में बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालु चुनरी, प्रसाद, कलश, पंचमेवा, अखंड ज्योत खरीद रहे हैं। मां दुर्गा की मूर्ति के साथ पोशाक, पूजन सामग्री और कलश की बिक्री हो रही है।
श्रद्धालु अलग-अलग दिन सुंदर पोशाक से मैया की मूर्तियों को सजाना चाहते हैं। प्राचीन मनसा देवी मंदिर के पुजारी विजय मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा बढ़ रही है। नवरात्र की पूजा व व्रत विधि विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। भक्त संकल्प लेकर नवरात्र में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखें तो देवी प्रसन्न होती हैं। उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
पूजा सामग्री की दुकानें भी सजीं : पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप, बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीद रहे हैं। नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सजी हुई हैं। इस बार माता की पूजा- अर्चना के सामान के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं है।