{"_id":"6ae63f821bbe53a8f00afc8e","slug":"salaries-of-teachers-and-staff-at-pm-shri-school-bawal-remain-unpaid-rewari-news-c-198-1-rew1001-248073-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएमश्री स्कूल बावल के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएमश्री स्कूल बावल के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन अटका
Sun, 01 Nov 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में खाली पड़ी प्राचार्य की कुर्सी। संवाद
बावल। बावल स्थित पीएमश्री राजकीय स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों वेतन लटक गया है जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। प्राचार्य का पद खाली होने और डीडी पावर का कार्यभार किसी अधिकारी के नहीं संभालने के कारण वेतन अटका हुआ है। वेतन नहीं मिलने से करीब 35 कर्मचारियों और उनके परिवारों की दिवाली फीकी साबित होने की आशंका है।
स्कूल के कर्मचारियों ने बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और जल्द वेतन दिलाने की मांग की। स्टाफ सदस्यों ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य प्रदीप यादव की सेवानिवृत्ति के बाद से वेतन संबंधी परेशानी शुरू हुई है। प्राचार्य का पद खाली होने के कारण स्कूल के वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
स्टाफ सदस्य सुमेर, अमृत और चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण को डीडी पावर लेने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अभी तक इसका कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इस कारण विभागीय कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के लैब टेक्नीशियन, कुक और शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। दिवाली जैसे त्योहार पर भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक परिवार के साथ त्योहार मनाना मुश्किल होगा। स्टाफ सदस्यों ने विधायक डॉ. कृष्ण कुमार से मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने और जल्द डीडी पावर का कार्यभार सौंपकर वेतन जारी करवाने की मांग की है।