फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Saint Kabir Das showed the path of humanity: Rao Narbir

संत कबीर दास ने दिखाई थी मानवता की राह : राव नरबीर

Sun, 28 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Saint Kabir Das showed the path of humanity: Rao Narbir
कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते मंत्री राव नरबीर सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि संत किसी वर्ग, जाति विशेष के नहीं होते अपितु सर्व समाज की भलाई के लिए उनका अवतरण होता है। संत कबीर दास ने हमें उस समय मानवता की राह पर चलना सिखाया जब कुरीतियों से समाज घिरा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने गांव गुड़ियानी में संत कबीर दास के प्रकट दिवस समारोह में कहा कि वे खुद भी एक ऐसे परिवार से आते हैं, जहां जाति बंधन कभी नहीं रहा। उनके दादा व अहीरवाल में शिक्षा की अलख जगाने वाले नेता राव मोहर सिंह ने सभी वर्गों को सम्मान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुशासन से सरकार चला रहे हैं। युवाओं को योग्यता के नाम पर रोजगार दिया जा रहा है। समान रूप से हरियाणा के सभी जिलों का विकास करवाया जा रहा है। सरकार ने आनलाइन ट्रांसफर पालिसी लागू करने की सराहनीय पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कबीर आश्रम गुडियानी में हाल का निर्माण करवाने के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने आश्रम में पुस्तकालय के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा पौधारोपण किया। समारोह में मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, एसडीएम विजय कुमार यादव, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव, प्रदीप राजपुरा जैलदार, पार्षद धर्मवीर भांगरोला, धर्मेंद्र खटाना, नरेंद्र सरपंच, होशियार सिंह नंबरदार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed