फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Saffron yatra resonated with Shri Ram's cheers

श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी भगवा यात्रा

Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saffron yatra resonated with Shri Ram's cheers
शहर में भगवा यात्रा निकालते हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। राम नवमी के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी और उनके सहयोगियों की ओर से शहर में भगवा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयघोष से भगवा यात्रा गूंज उठी। यह यात्रा शहर के सर्कुलर रोड स्थित बीएमजी माल से शुरू होकर धारूहेड़ा चुंगी, आजाद चौक, झज्जर चौक, नाईवाली चौक, बावल चौक, आंबेडकर चौक होते हुए वापस बीएमजी माल के निकट स्थित संस्था कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इससे पूर्व सेक्टर पांच में राम नवमी पर हवन पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पहली बार भगवा यात्रा संगठन की ओर से निकाली गई है। यह यात्रा समाज को एकजुट करने को लेकर निकाली गई। ताकि सनातन संस्कृति को बचाकर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है। अब बहुत सी देश विरोधी ताकतें हमारे धर्म को हानि पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनका यह कुप्रयास कभी भी कामयाब नहीं हो सकेगा। धर्म जागरण के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष राकेश कुमार, संयोजक अजय कुमार, प्रभारी श्याम सुंदर, आइटी सैल अध्यक्ष धर्मेंद्र, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, रामोतार जोगी आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed