फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Safety of students priority: DC

अमर उजाला इंपेक्ट - डीसी गर्ग पहुंचे सेक्टर 18 के महिला महाविद्यालय का निरीक्षण करने

Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Safety of students priority: DC
रेवाड़ी। चार माह में दो बार गिर चुका है लेंटर का प्लास्टर, अब भवन के गिरने का इंतजार शीर्षक से शुक्रवार को प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सेक्टर-18 स्थित माता सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय के भवन की जगह-जगह हालत नाजुक है। भवन को बने हुए अभी अधिक समय भी नहीं हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करते हुए महाविद्यालय के भवन का सुधारीकरण कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महाविद्यालय भवन में जहां-जहां रिपेयरिंग की जानी है उसका एस्टीमेट तैयार कराकर जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाएं ताकि महाविद्यालय की छात्राएं सुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता नप रेवाड़ी को सख्त निर्देश दिए कि वे महाविद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर गेट व कालेज का नाम लिखवाने, कॉलेज के मुख्य द्वार से टाइल रोड़, रैंप की व्यवस्था, महाविद्यालय का चैनल गेट, सरस्वती मां की प्रतिमा के सर्कल पर टाइल लगाकर सुंदरीकरण कराने के साथ- साथ महाविद्यालय में कूड़ेदान रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढालियावास गांव की ओर से कॉलेज को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को भी नगर परिषद के अधिकारियों से बनवाने के निर्देश दिए। डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाविद्यालय की चार दीवारी, रैंप, प्लास्टर व अन्य जरूरी मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को महाविद्यालय के साथ लगती ग्रीन बेल्ट व सड़क को ठीक करवाने के साथ-साथ वहां सड़क पर खड़ी झाड़ियों को साफ करवाने के निर्देश दिए ताकि कॉलेज में आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कॉलेज जाने वाली छात्राओं की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए। डीसी ने महाविद्यालय प्राचार्य से कॉलेज में स्टाफ की स्थिति बारे जानकारी ली तथा छात्राओं को पीने के पानी, शौचालय, साफ सफाई बारे आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विनय प्रकाश चौहान, कार्यकारी अभियंता नप अजय सिक्का, कनिष्ठ अभियंता रोहित कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, कॉलेज प्राचार्य शोभा यादव, डॉ ज्योति, डॉ सुनिता, डॉ रजनी, डॉ सुचेता कौशिक, डॉ पंकज कालरा सहित अन्य शिक्षक गण व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंसेट
- ई लाइब्रेरी और हॉस्टल का किया निरीक्षण
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने महाविद्यालय की ई-लाइब्रेरी समेत होस्टल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ई-लाइब्रेरी में छात्राओं की प्रदान की जा रही पाठ्य सुविधा की सराहना करते हुए महाविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांग स्टाफ कक्ष में डॉ. रेखा गर्ग व दीपक गुलियानी से भी मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed