फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Safai Karamcharis have warned of intensifying their agitation if their demands are not met.

Rewari News: मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Sat, 09 May 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis have warned of intensifying their agitation if their demands are not met.
नगरपालिका परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
बावल। नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने के दौरान कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, विभागीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह तय करने तथा गुरुग्राम में निकाले गए 3,480 कर्मचारियों को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों की मृत्यु और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने तथा कोर्ट के फैसलों को लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ रखने का काम करते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं और सम्मान तक नहीं मिल रहा।

धरने का असर अब कस्बे की सफाई व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और दुर्गंध फैलने लगी है। कूड़े के ढेरों में पशु घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।
धरने में अशोक कुमार, बबीता, शीला, किरण, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed