फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sachin made a name for himself in fencing despite limited resources.

Rewari News: सीमित संसाधनों के बीच फेंसिंग में सचिन ने बनाई पहचान

Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sachin made a name for himself in fencing despite limited resources.
सचिन
रेवाड़ी। उत्तम नगर निवासी सचिन ने सीमित संसाधनों के बीच फेंसिंग खेल में कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सचिन अब तक नौ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 35 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

विभिन्न आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर सचिन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सचिन ने मात्र 10 वर्ष की उम्र में राव तुलाराम स्टेडियम से फेंसिंग खेल की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह कोच राजपाल यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में भारत मंडपम नई दिल्ली में 19 से 24 जून तक आयोजित सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष फॉइल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर टीम ने आगामी सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस उपलब्धि में सचिन की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में सचिन के साथ मणिपुर के हेमांश सनसाम, महाराष्ट्र के तेजस पाटिल और हरियाणा के आदित्य शामिल थे। टीम ने कठिन मुकाबलों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य भारतीय टीमों में से केवल पुरुष फॉइल टीम ही टॉप-8 में जगह बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed