{"_id":"6ad506fff7c63cf36c071eb6","slug":"sachin-and-gaurav-excel-in-hcs-exam-become-dsps-rewari-news-c-198-1-rew1001-247382-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एचसीएस परीक्षा में सचिन और गौरव ने लहराया परचम, बने डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एचसीएस परीक्षा में सचिन और गौरव ने लहराया परचम, बने डीएसपी
Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
गौरव यादव
रेवाड़ी। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की एचसीएस परीक्षा में जिले के दो युवाओं ने सफलता हासिल की है। गांव बालधन कलां निवासी सचिन कुमार और गांव डहीना निवासी गौरव यादव ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी का पद हासिल किया है। दोनों युवाओं की उपलब्धि से उनके परिवारों और गांवों में खुशी का माहौल है।
सचिन कुमार इससे पहले भी एचपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में वह महेंद्रगढ़ जिले के सिहमा खंड में बीडीपीओ के पद पर कार्यरत हैं।
सचिन के पिता अशोक कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहरूगढ़ में अंग्रेजी विषय के पीजीटी हैं जबकि उनकी मां अनामिका राजकीय प्राथमिक पाठशाला कृष्ण नगर में जेबीटी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन
नागपुर एयरपोर्ट पर मैनेजर हैं गौरव यादव
गौरव यादव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत नागपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। वह पिछले चार वर्षों से इस क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। गौरव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में बीएससी और एमएससी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने बीएड भी किया। उनके पिता सतीश कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे जबकि उनके दादा हजारीलाल सीआरपीएफ में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गौरव की मां गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई प्रशांत कुमार भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर कार्यरत हैं।
सफलता के लिए मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी
सचिन कुमार ने बताया कि अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देता हूं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता के लिए जरूरी है। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
गौरव यादव ने बताया कि नागपुर एयरपोर्ट पर जिम्मेदारी निभाने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था। समय का सही प्रबंधन और नियमित अध्ययन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को मेहनत, अनुशासन और धैर्य बनाए रखना चाहिए। परिवार का सहयोग और स्वयं पर विश्वास सफलता की राह आसान बनाते हैं।