रेवाड़ी। हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5 व 6 में किए गये प्रावधान अनुसार खंड रेवाड़ी, खंड डहीना, खंड खोल, खंड धारूहेड़ा व खंड जाटूसाना की ग्राम पंचायत के पंच के वार्डों व सरपंचों के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं सहित आरक्षण के लिए अधोहस्ताक्षरी द्वारा ड्रा ऑफ लॉट निकाला जाएगा।
एसडीएम रविंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 4 जुलाई दोपहर 12 बजे खंड रेवाड़ी, 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे खंड डहीना, 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे खंड खोल, 8 जुलाई दोपहर 12 बजे खंड धारूहेड़ा तथा 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे खंड जाटूसाना का कमरा नंबर 124, भू-तल, लघु सचिवालय रेवाड़ी में अधोहस्ताक्षरी द्वारा ड्रा ऑफ लॉट निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आरक्षण पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के लिए अपेक्षित है।